Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सेंट पॉल्स स्कूल में भारत स्काउट गाइड का कब-बुलबुल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, प्रतिभागियों ने आयोजकों और प्रशिक्षकों का जताया आभार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नैनीताल रोड स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम में भारत स्काउट एवं गाइड का बेसिक, एडवांस व कब-बुलबुल प्रशिक्षण शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य स्काउट-गाइड आंदोलन से जुड़े शिक्षकों एवं पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा-भावना एवं राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को और अधिक सशक्त करना है।

ADVERTISEMENTS Ad

शिविर के बेसिक कोर्स में कुल 55 स्काउट मास्टर एवं 59 गाइड कैप्टन प्रतिभाग कर रहे हैं। वहीं एडवांस कोर्स में 12 स्काउट मास्टर तथा 12 गाइड कैप्टन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त कब-बुलबुल प्रशिक्षण में 17 कब मास्टर एवं 15 फ्लॉक लीडर सम्मिलित होकर विशेष प्रशिक्षण ले रहे हैं। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की उपस्थिति से शिविर का वातावरण अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण बना हुआ है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला स्तर के पदाधिकारियों का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। जिला मुख्यायुक्त जी आर जायसवाल, जिला अध्यक्ष नरेंद्र शाह, जिला सचिव आरएस जीना, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) चंद्र लाल, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) सीमा सेन, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर (स्काउट) एम एस सैनी, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर (गाइड) पुष्पा दरम्वाल तथा जिला स्काउट मास्टर कमलेश सती के द्वारा समय-समय पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

प्रशिक्षण शिविर में अनुभवी प्रशिक्षकों सरिता सामंत, अनुराधा पांडे, जीतपाल कठैत, टीपी एस गंगवार, विजय बहादुर सिंह, सुशीला जोशी, संतोष जोशी, भुवन सुठा, माया आर्या एवं लीला जोशी द्वारा विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ध्वज शिष्टाचार, बी-पी 6, प्राथमिक सहायता, मैपिंग, आपदा प्रबंधन की प्रारंभिक जानकारी तथा विभिन्न प्रकार के राष्ट्रीय एवं संगठनात्मक ध्वजों के महत्व और उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया जा रहा है।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविरों से स्काउट-गाइड आंदोलन को मजबूती मिलती है और विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। प्रतिभागियों ने भी प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए आयोजकों एवं प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉