Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

खुलासा: पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानीः-   टांडा क्षेत्र अंतर्गत कल पीपलपड़ाव जंगल में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार 23 मई  को पीपलपड़ाव जंगल स्थित भाखड़ा रेंज के प्लॉट संख्या-71 में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी और प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता को तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना के खुलासे के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

घटनास्थल पर वन विभाग के रेंजर नवीन सिंह रौतेला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया और वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए गए। जांच में मृतक की पहचान वन विभाग में रोपण रक्षक के पद पर तैनात मेवा लाल (50) पुत्र हरी लाल निवासी कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल पर मौजूद चौकीदार तिवारी सिंह के बयान पुलिस को संदिग्ध लगे। पूछताछ में उसने बताया कि घटना से पहले उसने और मृतक ने साथ बैठकर शराब पी थी, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई थी।

संदेह के आधार पर पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने लाई और सख्ती से पूछताछ की। जांच के दौरान आरोपी टूट गया और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान वह गुस्से में आ गया और कुल्हाड़ी से हमला कर मेवा लाल की हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तिवारी सिंह (45) पुत्र जय सिंह निवासी लालपुरी गूलरभोज, थाना दिनेशपुर, जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। वर्तमान में वह पीपलपड़ाव क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉