Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

परिणय वाटिका हल्द्वानी में होगा “हरेला क्वीन”, सावन क्वीन का भव्य आयोजन, पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना मुख्य उद्देश्य

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, महिला प्रकोष्ठ के द्वारा आगामी 8 अगस्त (शनिवार) को परिणय वाटिका बैंक्वेट हॉल, हल्द्वानी में सायं 3 बजे से “हरेला क्वीन”, “सावन क्वीन” एवं कुमाऊँनी व्यंजन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ आईजी नैनीताल श्रीमती निवेदिता कुकरेती के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष  कुसुम दिगारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कुमाऊँनी संस्कृति, लोक परंपराओं एवं पारंपरिक व्यंजनों को महिलाओं के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना तथा हरेला पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक  प्रयास है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

उन्होंने सभी महिलाओं एवं जनपदवासियों से इस सांस्कृतिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

प्रेस वार्ता में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी, जिला महामंत्री ऊर्वशी बोरा, कोषाध्यक्ष विनीता शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योति मेहता, कंचन कनवाल, नीता मेहरा, जिला संरक्षक इंद्र कुमार भुटियानी, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे तथा महिला प्रकोष्ठ की जिला मीडिया प्रभारी नीरू भल्ला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉