Medical
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार, मैदानी क्षेत्रों में मौसम रहेगा साफ

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज  हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय इलाकों में बिगड़ने वाले मौसम का मैदान में कोई खास असर नहीं देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 11 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले: प्रदेश भर में 31 मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Ad

बीते कुछ साल से बदले मौसम का सीधा असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाकों में सर्दियों के मौसम में आने वाला तूफान पश्चिमी विक्षोभ यहां तक नहीं पहुंच रहा है। जिसके चलते दिन के साथ रात के तापमान में भी इजाफा हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की ठंडी हवाएं ही बारिश और बर्फबारी का माहौल बनाती हैं। लेकिन, बीते कुछ समय से यह ठंडी हवाएं उत्तराखंड तक पहुंचने में नाकाम साबित हो रही हैं। यही कारण है कि जनवरी के बाद फरवरी में भी न बारिश हो रही है और न ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड में मौजूद हिमालयी ग्लेशियर इस बार बेहद कम रिचार्ज हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में पूरे प्रदेशभर में जलसंकट बन सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी की मां ने अपने पति और उसके दोस्त पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉