Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास हाथी आने से मची अफरा तफरी

ADVERTISEMENTS Ad

डोईवाला। देहरादून के लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास उस वक्त लोगों की सांसें अटक गई, जब एक विशालकाय हाथी अचानक जंगल से निकलकर हाईवे पर आ गया। हाथी की चिंघाड़ सुन गाड़ियों में बैठे लोग सहम गए। कुछ देर तक हाथी सड़क पर घूमता रहा, उसके बाद  जंगल की तरफ निकल गया। हाथी के जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।बुधवार शाम 4 बजे करीब एक विशालकाय हाथी देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास आ गया। जिससे टोल प्लाजा के पास अफरा-तफरी का माहौल हो गया । ट्रैफिक और लोगों की आवाज सुनकर हाथी भी इधर-उधर भागने लगा। गनीमत रही कि हाथी ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अचानक जंगल से निकलकर हाथी के गाड़ियों के बीच आने से लोग सहम गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान
Ad

हालांकि हाथी को देखकर टोल प्लाजा के पास गाड़ियों को रोक दिया गया। ट्रैफिक रुकने के बाद हाथी भी सड़क पार कर जंगल में चला गया। हाईवे के दोनों साइड गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि सूचना मिलने पर स्टाफ मौके पर पहुंचा। लेकिन तब तक हाथी में जंगल में चला गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय जिलों में बारिश का सिलसिला जारी, देहरादून समेत तीन जिलों में बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी
Ad

बता दें कि बुधवार सुबह ही डोईवाला के अपर जौलीग्रांट क्षेत्र में एक हाथी ने घास और लकड़ी लेने जंगल गए पति-पत्नी की जान ले ली थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यह हाथी वही हो सकता है। क्योंकि, जिस जगह पर हाथी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, उस जगह से घटनास्थल की दूरी ज्यादा नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉