Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी लोगों को सतर्क रहने की सलाह, अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड में सोमवार को अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज बौछारों का पूर्वानुमान जारी किया है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर तीव्र बारिश के पड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, सड़कों पर मलबा आने, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और संवेदनशील इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन को भी संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा है।

इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है, जिससे पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन और चट्टान गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी मौसम का असर पड़ने की संभावना है, इसलिए यात्रियों को मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश हो सकती हैं। ऐसे मौसम में खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर

वहीं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मानसून को देखते हुए राज्य के आपदा प्रबंधन तंत्र को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉