Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

कार में मिला शव, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। बदरीनाथ राजमार्ग पर नरकोटा के पास खड़े हुए वाहन में एक शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। वाहन का नंबर दिल्ली का है, स्थानीय लोगों के मुताबिक गाड़ी चार दिन से यहां खड़ी थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

रेलवे प्रोजेक्ट के तहत कार्यदायी संस्था कंपनी के प्रतिनिधि ने सूचित किया कि नरकोटा सड़क पर एक लाल रंग की कार में शव है। सूचना पर कोतवाली रुद्रप्रयाग का पुलिस बल मौके पर पहुंचा है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर ने बताया कि पुलिस ने साक्ष्य संकलन की कार्यवाही के लिए घटनास्थल को सुरक्षित किया है। नजदीकी जनपद पौड़ी के श्रीनगर से फील्ड यूनिट की फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर वाहन स्वामी की जानकारी सहित आवश्यक जानकारी एकत्रित की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉