Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसकेएम स्कूल में स्वरचित कविता पाठ का आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल में आज ‘हरफनमौला साहित्यिक संस्था’ की ओर से स्वरचित कविता पाठ का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि गौरव त्रिपाठी (हास्य कवि) रहे।
सम्मेलन में विद्यार्थियों ने अपने जीवन के अनुभवों, भावनाओं और विचारों को व्यक्त करते हुए, स्कूल के दिन, मुझसे अब कविता नहीं होती, आतंकवाद, मेरी मेहनत और मेरा सपना, खिलखिलाती है बेटियां, पढ़ाई पढ़ाई और यह पढ़ाई, गर्मी की छुट्टियां, जीवन की राहें सपनों की उड़ान, आइस क्रीम आदि अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर कविता पाठ किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

इस अवसर पर हास्य कवि गौरव त्रिपाठी ने कहा कि स्वरचित कविता पाठ एक ऐसा मंच है जहां छात्र अपनी रचनात्मकता को व्यक्त कर सकते हैं और अपने विचारों को साझा कर सकते हैं। कवि सम्मेलन का संचालन कक्षा 12वीं के छात्र राहुल मेलकानी ने किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने छात्रों को उनकी स्वरचित कविताओं के लिए बधाई दी और उन्हें आगे भी अपनी रचना को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक  यूसी जोशी, सचिव पुष्पा जोशी, प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, प्रशासक ऋषभ जोशी, भामिनी जोशी एवं समस्त शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉