Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने की मांग, उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- उन्नति स्वयं सहायता समिति के तत्वावधान में गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया जाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।
पहाड़ी आर्मी के जिलाध्यक्ष मोहन काण्डपाल व विनोद भट्ट के नेतृत्व में एसडीएम दफ्तर पहुंचे लोगों ने गौमाता को राज्य माता घोषित करने की मांग की गई।
पहाड़ी सेना के जिलाध्यक्ष श्री काण्डपाल ने कहा कि पूरे विश्व में गाय ही एक मात्र पूजनीय है, जिसे गौमाता के रूप में जाना जाता है। क्योंकि गौमाता अपने औषधीय गुणों से युक्त अमृतमयी दूध से मानव जाति के लालन-पालन व सुरक्षा करती आ रही है। यह करोड़ो हिन्दूओं की आस्था एवं भावनाओं से भी जुड़ा हुआ है। इस की सेवा सुरक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है।
इस अवसर पर पहाड़ी आर्मी के जिला महामंत्री राजेंद्र काण्डपाल,चन्दन मेहता, योगेश मेहता, मुकेश सुयाल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिले में खराब सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जताई नाराजगी, जल्द से जल्द डामरीकरण करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉