Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विधायक सुमित हृदयेश ने जनता के बीच जाकर समस्याओं को सुना, समाधान का दिया आश्वासन, मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने आज जागनाथ कॉलोनी का निरीक्षण किया। उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आज नगर निगम के वार्ड 35, जागनाथ कॉलोनी का दौरा कर क्षेत्र की पेयजल, टूटी सड़क की समस्या एवं अन्य स्थानीय मुद्दों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों, वरिष्ठजनों तथा मातृशक्ति से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

क्षेत्रवासियों ने पानी की कमी, सड़क मरम्मत, सफाई व्यवस्था, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।

ADVERTISEMENTS Ad

विधायक सुमित हृदयेश ने जनता को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा, “जनहित के कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जनता की समस्याओं का समाधान हमारी जिम्मेदारी है, और हम सभी मिलकर हल्द्वानी को एक बेहतर नगर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

इस दौरान खीमानन्द पांडे, महेशानंद, गिरीश पांडे, बाला दत्त जोशी, दीप चंद्र पांडे, एनबी पाठक, जीवन भंडारी, दौलत सिंह, धीरज भट्ट, डीएस रौतेला सहित समस्त स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉