Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

अल्मोड़ा में ई-रिक्शा की संख्या बढ़ाने की जिलाधिकारी ने दी अनुमति

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा। वरिष्ठ नागरिकों की संस्था डे केयर के अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय से संस्था के सदस्यों ने बीती 20 सितंबर को शिष्टाचार भेंट की थी। भेंटवार्ता के दौरान वरिष्ठ नागरिकों द्वारा जिलाधिकारी को जनपद के नागरिकों के हित में अनेक सुझाव दिए थे। संस्था द्वारा नगर में ई रिक्शा की संख्या बढ़ाने तथा इनका संचालन शिखर से करबला तिराहे तक तथा शिखर से पांडेखोला तक भी करने का सुझाव दिया था।जिलाधिकारी ने जनहित की इस मांग को मानते हुए 20 नए ई रिक्शा संचालन की अनुमति प्रदान की है एवं महिला सशक्तिकरण के लिए इन ई रिक्शा के संचालन में महिलाओं को वरीयता देने के आदेश भी दिए हैं। डे केयर संस्था ने जिलाधिकारी के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है। जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि नगर के अपर माल रोड, धारानौला क्षेत्र तथा लोअर माल रोड़ में ई रिक्शा की क्षमता के अनुसार रिंग रोड की तर्ज पर ई रिक्शा संचालन पर जिला प्रशासन विचार कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉