Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

नेपाल में भड़की हिंसा के चलते उत्तराखंड पुलिस सतर्क, सीमा से लगे पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिलों में विशेष सुरक्षा के इंतजाम

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  नेपाल में भड़की हिंसा को देखते हुए उत्तराखंड की पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। खासतौर पर नेपाल सीमा से लगे पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर और चंपावत जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सीमावर्ती रास्तों पर पुलिस गश्त तेज कर दी गई है और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के साथ लगातार समन्वय बनाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय तीनों जिलों से लगातार अपडेट ले रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

आईजी कानून व्यवस्था डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि इंटेलीजेंस तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है और मिले इनपुट के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सतर्कता बरती जा रही है, मगर सीमावर्ती जनपदों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

सोशल मीडिया पर भी लगातार पुलिस की पैनी नजर है। नेपाल हिंसा से संबंधित भड़काऊ या भ्रामक पोस्ट डालने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए मुख्यालय और जिला स्तर पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंहनगर की स्थानीय पुलिस को एसएसबी के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। बॉर्डर चौकियों पर पुलिस और जरूरत पड़ने पर सशस्त्र बल को भी तैनात किया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की चूक न हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉