Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल-हल्द्वानी की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का मिला ई-मेल, पुलिस प्रशासन ने लिया एक्शन, अदालत परिसरों को खाली कराया, रामनगर न्यायालय परिसर में भी सुरक्षा अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  न्यायिक परिसरों में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नैनीताल और हल्द्वानी की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने तत्काल एक्शन लेते हुए अदालत परिसरों को खाली करा लिया। एहतियातन रामनगर न्यायालय परिसर में भी सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सूत्रों के अनुसार, डिस्ट्रिक्ट जज को एक संदिग्ध ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें अदालत परिसर में विस्फोट करने की धमकी दी गई थी। ई-मेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। खतरे की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई और अदालत परिसरों में चल रही सभी गतिविधियां रोक दी गईं।

ADVERTISEMENTS Ad

धमकी के बाद सबसे पहले नैनीताल जिला न्यायालय को खाली कराया गया। इसके बाद हल्द्वानी जजी कोर्ट परिसर से वकीलों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। साथ ही एहतियात के तौर पर रामनगर न्यायालय परिसर में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

न्यायालय परिसरों में आम लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी गई है और सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने शुरू किया तलाशी अभियान

पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने पूरे परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। हर कमरे, पार्किंग स्थल और संदिग्ध वस्तु की बारीकी से जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनज़र भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा

साइबर जांच तेज, ई-मेल भेजने वाले की तलाश

जांच एजेंसियां धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। साइबर सेल तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ई-मेल की उत्पत्ति और भेजने वाले की पहचान ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने की अफवाहों से दूर रहने की अपीलः

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉