Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क हादसा: बेकाबू जल संस्थान का ट्रक भीड़ में घुसा, दिल्ली से घूमने आयी दो महिला पर्यटक घायल, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- सरोवर नगरी नैनीताल में आज शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। मल्लीताल स्थित पुराने घोड़ा स्टैंड के पास जल संस्थान का एक बेकाबू ट्रक अचानक भीड़ में घुस गया। हादसे में दिल्ली से घूमने आई दो महिला पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि एक महिला का हाथ और दूसरी का पैर ट्रक के पहिए के नीचे आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जल संस्थान का ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सबसे पहले सड़क पर खड़ी एक वैन से टकरा गया। टक्कर के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रक तेजी से सड़क किनारे मौजूद लोगों की ओर बढ़ गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही दिल्ली निवासी दो महिला पर्यटक ट्रक की चपेट में आ गईं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए दोनों महिलाओं को ट्रक के पास से सुरक्षित निकाला। सूचना मिलते ही पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और स्थानीय सभासद भी मौके पर पहुंच गए।

ADVERTISEMENTS Ad

स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से दोनों घायल महिलाओं को तुरंत बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। अस्पताल की पीएमएस डॉ. द्रौपदी ने बताया कि हादसे में घायल रितु डांग (42 वर्ष) और भारवी (20 वर्ष) को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों की हालत चिंताजनक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान

दिनदहाड़े हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि ट्रक की रफ्तार और अधिक होती तो बड़ा जनहानि वाला हादसा भी हो सकता था। घटना के बाद लोगों ने जल संस्थान के वाहनों के संचालन और उनकी तकनीकी स्थिति को लेकर सवाल उठाए। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान शहर की संकरी और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर भारी वाहनों के संचालन के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉