Medical
उत्तराखण्डचमोली

जंगल में घास काटने गई महिला की चट्टान से गिरकर मौत, डीडीआरएफ की टीम ने खाई से बरामद किया शव

ADVERTISEMENTS Ad

कर्णप्रयाग:-एक महिला की जंगल मे घास लेने के दौरान चट्टान से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची डीडीआरएफ की टीम ने गहरी खाई से महिला के शव को रेस्क्यू किया। गडसिर गांव की 36 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी मनवीर सिंह गांव की अन्य महिलाओं के साथ पटोरी के जंगल में घास काटने गई थी, जहां पैर फिसलने के कारण वह गहरी खाई में गिर गई। साथ आई महिलाओं ने इस घटना की सूचना गांव में दी। ग्रामीणों ने तत्काल तहसील प्रशासन को सूचना देकर मदद की गुहार लगाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

राजस्व पुलिस डीडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंची और खाई से महिला का शव बरामद किया।  एसडीएम पंकज भट्ट ने बताया कि मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेज दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की योजना से बदली प्रशांत की राह, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना स्वरोजगार का बना आधार, होटल व्यवसाय शुरू कर बने आत्मनिर्भर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉