Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नदगल गाँव पहुंचेगी सड़क, टकूरा से जमराड़ी मोटर मार्ग पर होगा डामरीकरण, 1 करोड़ 35 लाख की मिली स्वीकृति

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:- धारी ब्लॉक के ग्राम सभा महतोलियागाँव नदगल के ग्रामीणों वर्षों के मोटर मार्ग निर्माण करने की मांग कर रहे थे मोटर मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक अपना सामान लाने, मरीजों को घोड़ों या कंधे में लाना पड़ता था,यहां के लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जनता की नदगलगाँव पहुंचेगी सड़क, टकूरा से जमराड़ी मोटर मार्ग पर होगा डामरीकरण मोटर मार्ग निर्माण व डामरीकरण के लिए 1 करोड़ 35 लाख स्वीकृति – मंत्री कैड़ा को देखते हुऐ मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विभाग के अधिकारियों से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा था, मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की।


मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग निर्माण के लिए शासन से 67 लाख स्वीकृत करा दिए हैं। इसके साथ ही ओखलकांडा ब्लॉक के टकूरा वन चौकी से जमराड़ी तक मोटर मार्ग खराब था, दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती थी मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण 67 लाख 64 हजार स्वीकृति करा दिए हैं।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शीघ्र लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से शीघ्र टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा जल्दी नदगल मोटर मार्ग निर्माण व टकूरा से जमराड़ी मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू किया जायेगा। आज मंत्री ने रामगढ़ ब्लॉक के कांडा, झूतिया, तल्ला रामगढ़, बोहराकुन, गाँव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो का डामरीकरण, नव निर्माण का कार्य लगातार कार्य किया जा रहा है। सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा, पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान हो इस दिशा में लगातार कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने मंत्री कैड़ा का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जिलाधिकारी कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के दिए अधिकारियों को निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉