Medical
उत्तराखण्ड

सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर से कार की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौके पर ही मौत, दो गंभीर रूप से घायल, एम्स ऋषिकेश में घायलों का उपचार जारी

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश:-  बदरीनाथ मार्ग पर मालाकुंठी के पास सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया,जिसमें श्रीनगर निवासी भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि स्विफ्ट कार सीधे डंपर के नीचे जा घुसी।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार श्रीनगर के डांग निवासी चार लोग स्विफ्ट कार से ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। मालाकुंठी के पास एक मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर डंपर के नीचे घुस गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई 20 वर्ष के कारावास की सजा, डेढ़ लाख जुर्माना भी लगाया
Ad

इस हादसे में कार चला रहे ऋषभ सेमवाल और उनकी बहन रक्षा सेमवाल की मौके पर ही मौत हो गई। कार की पिछली सीट पर बैठे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और दोनों घायलों को तत्काल एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉