अल्मोड़ाउत्तराखण्ड
सल्ट बस हादसे में 36 लोगों के शव बरामद, तीन को एयरलिफ्ट कर भेजा एम्स

ADVERTISEMENTS
अल्मोड़ा जिले के सल्ट में आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सल्ट में एक बस करीब 150 मीटर गहरी खाई में समा गई। अब तक 36 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में जुटी हुई है। भीषण हादसे से पूरे राज्य में शोक की लहर है । बताया जा रहा है कि मर्चुला के पास आज एक बस सल्ट से रामनगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया।
देखते ही देखते बस 150 मीटर गहरी खाई में समा गई। खाई में बस के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही आसपास के तमाम लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू में जुट गई। अब तक टीमों ने 36 मृतकों के शवों को बाहर निकाल लिया है। रेस्क्यू अभियान जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS











