Medical
उत्तराखण्ड

लिफ्ट के बहाने वाहन चालकों को फंसा कर युवक युवती करते थे वसूली, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार कोतवाली पुलिस टीम ने वाहन चालकों को ब्लैकमेल कर वसूली करने के आरोप में बिजनौर के युवक-युवती को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वाहन चालकों को प्रेम जाल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो व फोटो बना लेते थे और फिर उन्हें दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर वसूली करते थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया है। कोतवाल रमेश तनवर ने बताया कि सोमवार को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को एक शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि एक महिला व उसके पुरुष मित्र ने उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर उनसे मोटी रकम वसूल ली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हुई लाखों की डकैती में चार और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चार तमंचे कारतूस और नगदी बरामद, अन्य की तलाश जारी
Ad

पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस व सीआईयू की टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी नवजोत सिंह निवासी ताहरपुर, नजीबाबाद बिजनौर और निधि शर्मा निवासी ग्राम प्रेमपुरी, मंडावली, बिजनौर यूपी को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

कोतवाल रमेश तनवर ने आरोपियों से हुई पूछताछ का हवाला देते हुए बताया कि निधि शर्मा वाहन चालकों से लिफ्ट मांगती थी और फिर उनसे दोस्ती कर उन्हें अपने प्रेम प्रसंग में फंसाती थी। इसके बाद अपने प्लान के अनुसार चालक को अपने साथ कमरे में ले जाती थी। कुछ समय बाद योजनाबद्ध तरीके से निधि शर्मा का पुरुष मित्र कमरे में आकर दोनों की आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना लेता था और चालक को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रकम वसूलता था। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी अब तक दर्जनों लोगों को अपनी साजिश का शिकार बना चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉