Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे गंगोत्री धाम के कपाट, पारंपरिक डोली यात्रा का होगा आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी:- उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित कर दी गई है। गंगोत्री मंदिर समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर शुभ लाभ बेला में कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल के अनुसार, कपाट खुलने से पहले पारंपरिक डोली यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 18 अप्रैल को मां गंगा की भोगमूर्ति डोली उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा से सेना के बैंड और पारंपरिक ढोल-दमाऊ की धुन के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

डोली यात्रा का पहला पड़ाव भैरव घाटी होगा, जहां स्थित भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम किया जाएगा। इसके बाद 19 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे डोली पुनः गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

अक्षय तृतीया के दिन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। इसके साथ ही आगामी छह महीनों के लिए गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं के दर्शन का क्रम शुरू हो जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए प्रशासन और मंदिर समिति तैयारियों में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

समिति के उपाध्यक्ष अरुण सेमवाल ने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को और सख्त किया जाएगा। मंदिर परिसर में गैर सनातनी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है, जिसे लेकर दिशा-निर्देश तैयार किए जा रहे हैं।

चारधाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन का बड़ा सीजन शुरू हो जाएगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉