Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

दून हॉस्पिटल के टॉयलेट में मिला नवजात का शव, अस्पताल प्रशासन ने गायनी और पीडियाट्रिक विभाग से मांगी रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादूनः राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की इमरजेंसी भवन के पीछे टॉयलेट की सीट पर एक नवजात शिशु का शव मिला है। दून अस्पताल प्रशासन ने नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है। वहीं मामले में दून अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही यह जानकारी मिल पाएगी कि बच्चे की मौत कैसे, कब हुई और उसकी उम्र क्या थी।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी भवन के पीछे बने टॉयलेट में जब एक सफाईकर्मी साफ- सफाई करने के लिए गया तो उसने टॉयलेट सीट पर नवजात शिशु को देखा, जिसका सिर सीट में फंसा हुआ था। जिस पर उसने इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस और अस्पताल के कर्मचारियों ने टॉयलेट सीट को तोड़कर नवजात को बाहर निकाला। डॉक्टर ने नवजात का परीक्षण किया तो बच्चा मृत पाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घरेलू विवाद के चलते युवक ने डंडे से पीट-पीट कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी
Ad

अस्पताल प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा कि अस्पताल के शौचालय में नवजात शिशु का शव मिलने के बाद अस्पताल में पिछले 2 से 3 दिन में पैदा हुए बच्चे, गर्भवती महिलाओं की काउंटिंग की गई। इसके अलावा निक्कू वार्ड में भर्ती बच्चों की भी गणना की गई। जिनमें बच्चों की संख्या पूरी मिली। इस मामले में पुलिस प्रशासन भी जांच में जुटा हुआ है। अस्पताल प्रशासन में गायनी और पीडियाट्रिक विभाग से रिपोर्ट मांगी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग अग्रवाल का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी चेक की गई है। लेकिन उसमें कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं पाया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉