Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: मानसून की विदाई से पहले बदल सकता है मौसम, 26 सितंबर को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/देहरादून:- उत्तराखंड से मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने 26 सितंबर तक राज्य के पर्वतीय जिलों में  हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई इलाकों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जबकि कुछ स्थानों पर मौसम में अचानक बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सक्रियता के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसे देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में आवाजाही करने वाले लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जलजनित एवं मौसमी रोगों की रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी, 101 लोगों की जांच, पीएचसी ज्योलीकोट में 46 मरीजों का उपचार, छह मरीज भर्ती
Ad

इन जिलों में हो सकता है मौसम में बदलाव 

21 से 26 सितंबर के बीच चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों में स्थानीय स्तर पर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं, प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ सकता है और दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दिन में पेंट का काम तलाशने के बहाने रात को चोरी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से आभूषण और नगदी बरामद, दूसरे फरार साथी की तलाश जारी

25 से 30 सितंबर के बीच मानसून विदाई की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहने के आसार नहीं हैं। हालांकि बारिश की गतिविधियां सीमित क्षेत्रों तक ही रहनेकी संभावना है। प्रदेश से मानसून की विदाई 25 से 30 सितंबर के बीच होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव और बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉