Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं आयुक्त ने जिलाधिकारियों के साथ जमीनी विवाद व आपदा प्रबंधन पर की समीक्षा बैठक

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- कुमाऊं आयुक्त/सचिव माननीय मुख्यमंत्री, दीपक रावत, ने कमिश्नरी कार्यालय, नैनीताल से मंडल के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। जिसके माध्यम से उन्होंने जनपद स्तर पर लंबित जमीनी विवादों के शीघ्र निस्तारण और मानसून काल में आपदा प्रबंधन की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

साथ ही आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय-समय पर एडीएम और एसडीएम न्यायालयों का निरीक्षण करें और तीन वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। इस संबंध में समस्त जिलाधिकारियों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा लंबित वादों के निस्तारण की प्रक्रिया गतिमान है, जिनमें से अधिकांश वादों का निस्तारण हो चुका है और शेष का निस्तारण भी शीघ्र ही कर लिया जाएगा।

मानसून काल के दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियां पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त ने कहा कि ऐसे नाले या गदेरे, जहां मानसून काल में अतिवृष्टि के दौरान जन-हानि या संपत्ति को खतरा होता है, उनकी पूर्व से ही साफ-सफाई करा ली जाए और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया जाए।

साथ ही, समस्त जिलाधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि उनके जनपदों में ऐसे स्थानों के निकट, जहां मार्ग बंद होने की घटनाएं प्रायः होती हैं, वहां पूर्व से ही जेसीबी मशीनें तथा उनके चालक तैनात कर दिए जाएं, ताकि मार्ग बंद होने की स्थिति में तत्काल प्रभाव से उसे खोला जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: सड़क किनारे खड़े लोडर से टकराई कार, दो लोगों की मौके पर ही मौत, पांच घायल

इस दौरान, कुमाऊं आयुक्त ने जिलाधिकारी नैनीताल, वंदना सिंह, से कलसिया, रकसिया और देवखड़ी नालों के संबंध में जानकारी ली। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि इन नालों की सफाई तथा उनके चैनलाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य हेतु आवश्यक गाड़ी की अनुमति प्राप्त हो गई है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में कुमाऊं मंडल के समस्त जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार भी जुड़े थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉