Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आईजी कुमाऊं रिधिम अग्रवाल ने कैंची धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, यातायात नियंत्रण, पार्किंग समेत व्यवस्थाओं की जांच की

ADVERTISEMENTS Ad

भवाली। आईजी कुमाऊं रिधिम अग्रवाल ने आगामी पर्यटक सीजन को ध्यान में रखते हुए कैंची धाम पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने  यातायात नियंत्रण और पार्किंग समेत तमाम व्यवस्थाओं की जांच की।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मौके पर आईजी कुमाऊँ ने अवगत कराया गया कि जनपद के प्रशासनिक विभागों  में समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था को सुदृढ बनाया जायेगा। यातायात व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी/ड्रोन से नजर रखी जायेगी, निगरानी हेतु कंट्रोल रुप में सिस्टम स्थापित किये जायेंगे। जिससे उच्चाधिकारी वहाँ के ट्रैफिक को मिनट टू मिनट मॉनिटर कर सकेंगे। इस अवसर पर कैंची धाम के प्रबन्धन अधिकारियों से वार्ता करके उनके विचार विमर्श किया एवं सुझाव भी लिए गये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad

निरीक्षण के दौरान आईजी रिधिम अग्रवाल को अधिकारियों ने कैंची धाम में यातायात और ट्रैफिक व्यवस्था संचालन के साथ ही पार्किंग की भी जानकारी दी। आईजी अग्रवाल ने कहा कि बेहतर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारी अभी से तैयारी करें ताकि पीक सीजन में किसी भी प्रकार की समस्या पैदा न हो। उन्होंने पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं के संचालन के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि इन सारी व्यवस्थाओं को कड़ाई से लागू किया जाए। पुलिस महानिरीक्षक ने कैंची धाम में बाबा के दर्शन भी किए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस उपाधीक्षक भवाली प्रमोद साह, निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट और प्रभारी निरीक्षक भवाली उमेश मलिक समेत अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉