Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और बेटे रोहन प्रभाकर के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज, हल्द्वानी के व्यापारी से लाखों की धोखाधड़ी का आरोप

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनके बेटे रोहन प्रभाकर के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। पिता-पुत्र पर हल्द्वानी के प्रतिष्ठित व्यापारी से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। तहरीर देते हुए बरेली रोड निवासी जसविंदर सिंह ने कहा कि वह श्री गुरुनानक इंटरप्राइजेज के मालिक हैं। उनकी फर्म सुपर स्टॉकिस्ट के तौर पर काम करती है, जो एफएमसीजी कंपनियों का फैक्ट्री से माल लेकर कुमाऊं में सप्लाई करती है। ऐसी ही एक कंपनी नेचुरंस हर्बल प्राइवेट लिमिटेड पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उसके बेटे रोहन प्रभाकर की थी, जो सौंदर्य उत्पाद बनाती थी। आरोप है कि दोनों ने हल्द्वानी के व्यापारी से ढाई लाख रुपये लेकर उन्हें कुमाऊं का डिस्ट्रीब्यूटर बनाया और ब्लैंक चेक लेकर माल दे दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

क्रिकेटर की कंपनी माल भेजती रही और जसविंदर उसे सप्लाई करते रहे। आरोप है कि एक दिन पूर्व क्रिकेटर ने अपनी कंपनी बंद कर दी। कंपनी से नया माल नहीं मिला और पुराना माल बाजार में फंस गया। आरोप है कि इस बीच कंपनी के मार्केटिंग हेड किरन ने बाजार से सीधे पैसा उठवा लिया। जसविंदर का आरोप है कि इससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ। इसके अलावा उनके ब्लैंक चेक और ढाई लाख रुपये भी नहीं लौटाए गए। व्यापारी ने हल्द्वानी कोतवाली, सीओ और एसएसपी दफ्तर तक चक्कर काटे लेकिन पुलिस जांच की बात कहकर टरकाती रही। आहत होकर व्यापारी ने कोर्ट की शरण ली। अब अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार पांडे की अदालत ने मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि पिता-पुत्रों के अलावा एक अन्य पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉