Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

नई स्कूटी लेकर निकले दो किशोरों की कार की टक्कर से मौत, पुलिस ने आरोपी चालक को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:-  श्यामपुर क्षेत्र में घर से नई स्कूटी लेकर निकले दो किशोरों की कांगड़ी फ्लाईओवर पर कार की टक्कर से मौत हो गई। दोनों हरिद्वार से श्यामपुर की ओर जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

कोतवाली श्यामपुर प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान कार्तिक अग्रवाल (16) पुत्र नवीन अग्रवाल, निवासी कालीवाली हवेली, हरकी पैड़ी और कृष्णा राजपूत (14) पुत्र सोनू राजपूत, निवासी शिवनगर, रानी गली, हरिद्वार के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत 5 सितंबर को जिला नैनीताल के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, जिलाधिकारी ने आदेश किया जारी
Ad

कांगड़ी फ्लाईओवर पर कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। अस्पताल में दोनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

16 वर्षीय किशोर के बड़े भाई ने बताया कि पापा ने हाल में ही नई स्कूटी ली थी। घर में किसी को पता नहीं था कि किशोर स्कूटी लेकर गया है। एक किशोर कक्षा नौ का छात्र और दूसरा 11वीं में पढ़ रहा था। दोनों एक गली में रहते थे। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है।

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉