Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

डॉ ऋतु रखोलिया टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित, चिकित्सा शिक्षा और शोध में योगदान के लिए मिला सम्मान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/ देहरादून:-  साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल-2025 में डॉ. ऋतु रखोलिया को ‘टीचर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। चिकित्सा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्मान समारोह देहरादून स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र में आयोजित हुआ, जिसे उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू-कॉस्ट) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव-2025 के अंतर्गत आयोजित किया गया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad

डॉ. रखोलिया को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि आईएफएस जय राज तथा विशिष्ट अतिथियों प्रोफेसर देवेंद्र भसीन वाइस चेयरमैन उत्तराखंड स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल, प्रोफेसर दीवान सिंह नेगी वाइस चांसलर कुमाऊं विश्वविद्यालय, प्रोफेसर ओ.पी.एस. नेगी पूर्व कुलपति उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी, प्रोफेसर मीनू सिंह डायरेक्टर एम्स ऋषिकेश, प्रोफेसर अजय सक्सेना पूर्व प्रिंसिपल, डीएवी कॉलेज देहरादून द्वारा भेंट कर सम्मानित किया गया।

डॉ. ऋतु रखोलिया ने चिकित्सा विज्ञान में अब तक 33 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए यह पुरस्कार उन्हें प्रदान किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉