Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

लगातार बारिश के चलते आपदा संभावित क्षेत्रों में प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता, अति संवेदनशील स्थानों पर लगाये चेतावनी बोर्ड

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  लगातार हो रही बारिश और जल स्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने आपदा संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर जिलेभर में नदी-नालों, तालाबों और सड़कों के किनारे अति संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सिंचाई विभाग, नगर निगम, जिला पंचायत और अन्य संबंधित विभागों ने मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया है। बोर्ड में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि लोग नदियों के किनारे न जाएं और अति संवेदनशील इलाकों में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी या सोशल मीडिया के लिए रील न बनाएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad

प्रशासन का कहना है कि कई बार लोग रोमांच के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे हैं, जिससे हादसों की संभावनाएं बनी रहती हैं। विशेष रूप से नदी किनारे व नाले गधेरे, तालाबों में नहाने या भारी बारिश के दौरान जलमग्न इलाकों में भीड़ इकट्ठा होने की घटनाएं चिंता का विषय हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की जनहानि रोकने के लिए सतर्कता बरती जाए और समय-समय पर ऐसे क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया जाए। प्रशासन की इस पहल को आमजन में सराहना मिल रही है, क्योंकि यह कदम जनजीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉