Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्डधर्म/संस्कृति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे उत्तराखंड, सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ पहुंचे मुखवा, स्थानीय नृत्य-संगीत से हुआ स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंच गए हैं। सुबह करीब 10 बजे उन्होंने उत्तरकाशी के मुखवा में मां गंगा की पूजा की, इस स्थान को मां गंगा का शीतकालीन प्रवास स्थल कहा जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

पीएम मोदी सुबह 8.30 बजे उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया, यहां से पीएम और सीएम सीधे मुखवा पहुंचे, यहां पीएम मोदी के लिए पूरे गांव को फूलों से सजाया गया, स्थानीय नृत्य-संगीत से पीएम मोदी का स्वागत किया गया पीएम भी इस खास स्वागत से बेहद प्रभावित नजर आए।पीएम मोदी ने यहां बने व्यू पॉइंट से हर्षिल घाटी, माउंट श्रीकंठ और हॉर्न ऑफ हर्षिल देखा, पीएम मोदी यहां उत्तराखंड टूरिस्ट, विंटर टूरिज्म प्रदर्शनी में भी पहुंचे, इसके बाद उन्होंने यहां एक रैली को भी संबोधित किया, उन्होंने अपने खास स्वागत के लिए स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया, उन्होंने उत्तराखंड की अपनी पुरानी यात्राओं को भी याद किया, उन्होंने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी की मां ने अपने पति और उसके दोस्त पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू
Ad

पीएम मोदी इससे पहले 28 जनवरी को भी उत्तराखंड आए थे, तब वह यहां 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने पहुंचे थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी पहली बार अक्टूबर 2017 में उत्तराखंड यात्रा पर आए थे, उन्होंने सबसे पहले केदारनाथ के दर्शन किए थे, तब से लेकर अब तक वह 9 बार उत्तराखंड की यात्रा पर आ चुके हैं, हालांकि इन यात्राओं के अलावा वह कई बार चुनावी रैलियों को संबोधित करने भी उत्तराखंड पहुंचे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉