Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हाथी ने 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुचलकर मार डाला, घटना से पूरे इलाके में दहशत

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं:-  नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र में जंगली हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। टांडा रेंज के शाह पटानी खत्ते इलाके में शुक्रवार को एक और दर्दनाक घटना सामने आई, जहां हाथी ने 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुचलकर मार डाला। लगातार तीसरे दिन हुई इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मृतका की पहचान झा कॉलोनी पंतनगर निवासी मैना देवी (76) पत्नी बाबूलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जंगल में जलौनी लकड़ी लेने गई थीं, तभी अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया। महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम और कोतवाल ब्रजमोहन सिंह राणा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले भी इसी शाह पटानी क्षेत्र में हाथी ने दो अन्य लोगों को कुचलकर मार डाला था। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भारी डर और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथी का मूवमेंट लगातार गांवों के करीब बना हुआ है, जिससे रोजमर्रा के काम जैसे लकड़ी और चारा लाना भी जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी के आतंक पर जल्द नियंत्रण पाने, गश्त बढ़ाने और प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉