Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

ड्यूटी के दौरान लापता नर्स का शव शौचालय में बरामद, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के शौचालय में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शाम से लापता नर्स की खोजबीन के दौरान शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर से शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। नर्स की मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण का पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad

पुलिस के अनुसार सलोनी, निवासी जमालपुर, प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। उसकी ड्यूटी गुरुवार को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक लगी हुई थी। अचानक शाम को पांच बजे वह लापता हो गई, जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शौचालय के पास पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। तब संदेह होने पर कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ा तो सलोनी का शव अंदर पड़ा मिला। उसका मोबाइल फोन भी अंदर ही पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला, सिडकुल एसओ मनोहर सिंह भंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेकर परिजनों से बातचीत की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले: प्रदेश भर में 31 मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Ad

एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मौत कैसे हुई है, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉