Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पर्वतीय पत्रकार महासंघ का द्विवार्षिक महाधिवेशन संपन्न, पत्रकारिता की गरिमा बनाये रखने का लिया संकल्प, नई प्रदेश कार्यकारिणी का किया गठन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। पर्वतीय पत्रकार महासंघ का द्विवार्षिक महाधिवेशन आज शनिवार को हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित होटल में संपन्न हुआ। अधिवेशन में पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने के संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर श्री गजराज बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।
महाधिवेशन को संबोधित करते हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश पाठक ने संगठन की गतिविधियों का विस्तार से उल्लेख किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महासंघ पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है और हल्द्वानी में आरएनआई तथा पीआईबी कार्यालय अथवा काउंटर खोले जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। वक्ताओं ने पत्रकारिता के ऐतिहासिक विकास से लेकर वर्तमान दौर की चुनौतियों पर गंभीर विमर्श किया। उन्होंने निष्पक्ष, निर्भीक और जन सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया। महापौर श्री गजराज बिष्ट ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और पत्रकारों पर सच्चाई को समाज के समक्ष रखने की बड़ी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर  गुरमीत सिंह स्वीटी, डॉ. मदन मोहन पाठक, अरुण कुमार मोगा, अजय उप्रेती, आनंद बत्रा, दीपक मनराल, डॉ. पंकज उप्रेती, राजेंद्र क्वीरा, गणेश पाठक, भगवान सिंह गंगोला, कैलाश पाठक, नवीन शर्मा, सुमित्रा प्रसाद, भावना पाठक, पूर्णिमा पांडे, रितु मोगा, प्रभा पंत, देवेंद्र भंडारी, सुरेंद्र सिंह मौर्य, अभिन्न त्यागी, पंकज वर्मा, कुलदीप सिंह, रमाकांत पंत, गिरीश भट्ट, पंकज कांडपाल सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad

नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन
महाधिवेशन के अंतर्गत महासंघ की नई प्रदेश कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। श्री सुरेश पाठक को पुनः प्रदेश अध्यक्ष तथा श्री अरुण कुमार मोगा को महामंत्री चुना गया। इसके अतिरिक्त गुरमीत सिंह स्वीटी और डॉ. मदन मोहन पाठक उपाध्यक्ष, भावना पाठक कोषाध्यक्ष, वालेस बामनिया प्रदेश संयोजक और अभिन्न त्यागी सचिव नियुक्त किए गए।
चुनाव प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी डॉ. पंकज उप्रेती और डॉ. नवीन शर्मा ने संपन्न कराया। इसके अलावा जिला अध्यक्ष पद के लिए अजय उप्रेती, डॉ. राजेंद्र क्वीरा और रितु मोगा को मनोनीत किया गया।
महाधिवेशन के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों ने एकजुट होकर महासंघ को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉