Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: राज्य के कई जिलों में बारिश और आंधी तूफान को लेकर अलर्ट जारी, 5 जून तक बारिश की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  प्रदेश में मौसम फिर एक बार करवट बदलने लगा है। पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी आज मौसम बदलने की संभावना है, वहीं जून की शुरुआत भी बारिश और तेज हवाओं के साथ होगी। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 31 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

वहीं, प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

मौसम विभाग के अनुसार, 5 जून तक राज्यभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। बदलते मौसम से जहां गर्मी से राहत मिल सकती है, वहीं किसानों और पर्यटकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉