Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

पर्वतीय क्षेत्र में हुई बर्फबारी के कारण फंसे लोगों की एसडीआरएफ टीम ने की मदद, सैकड़ों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- बीती रात नैनीताल, उत्तरकाशी एवं टिहरी गढ़वाल जिलों के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर वाहन एवं यात्री फंसने की सूचनाएँ मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत मदद की।

ADVERTISEMENTS Ad

डीसीआर नैनीताल एवं जिला आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर एसडीआरएफ की टीमों ने रामगढ़-मुक्तेश्वर एवं धानाचुली बैंड क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए बर्फ में फंसे वाहनों व यात्रियों को सुरक्षित निकाला। धानाचुली बैंड क्षेत्र में जेसीबी मशीन की सहायता से मार्ग से बर्फ हटाकर लगभग  वाहनों को सुरक्षित निकाला गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

एसडीआरएफ पोस्ट घनसाली की टीम ने मयाली रोड, बडियार गांव के पास बर्फ में फंसे व्यक्तियों को वाहन सहित सुरक्षित रेस्क्यू कर घनसाली पहुँचाया। ये लोग विवाह समारोह से लौट रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

इसके अतिरिक्त एसडीआरएफ मुख्यालय उजेली, उत्तरकाशी की टीम ने लम्बगांव मोटर मार्ग, चौरंगी क्षेत्र में बर्फ में फंसे लगभग 75 लोगों को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। एसडीआरएफ ने सभी स्थानों पर  प्रभावी रेस्क्यू कार्य किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी लोग सुरक्षित हैं तथा किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉