Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

पंतनगर विश्वविद्यालय के पीएचडी द्वितीय वर्ष के छात्र की हृदय गति रुकने से मौत

ADVERTISEMENTS Ad

पंतनगर:- गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय में पीएचडी द्वितीय वर्ष के एक छात्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान हर्षित जानी उम्र 30 वर्ष निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। वह विवि के चितरंजन भवन-2 छात्रावास के कमरा नंबर 27 में रह रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

बताया जा रहा है कि हर्षित को पूर्व में पेसमेकर लगाया गया था। विवि चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. विजय विश्वास के अनुसार, संभवतः पेसमेकर में किसी तकनीकी खराबी के चलते उसकी हृदय गति रुक गई। साथी छात्र बेहोशी की हालत में छात्र को विश्वविद्यालय चिकित्सालय लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

हालांकि, मृत्यु की पुष्टि एवं वास्तविक कारण जानने के लिए शव को जिला अस्पताल रुद्रपुर भेजा गया है। पुलिस एवं विश्वविद्यालय प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। विश्वविद्यालय परिसर में इस घटना के बाद शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉