Medical
उत्तराखण्ड

बद्री-केदार मंदिर समिति पूरी तरह सतर्क: मंदिरों में चढ़ावे और दान सामग्री की निगरानी व्यवस्था को सख्त बनाने का फैसला, कहा श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास सर्वोपरि

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  चारधाम यात्रा के चरम पर पहुंचने के बीच समिति ने बदरीनाथ, केदारनाथ और अपने अधीनस्थ सभी मंदिरों में चढ़ावे एवं दान सामग्री की निगरानी व्यवस्था को और सख्त करने का फैसला लिया है।समिति का कहना है कि श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास सर्वोपरि है। ऐसे में चढ़ावे से जुड़ी पूरी व्यवस्था को सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रहे और किसी भी प्रकार की अनियमितता की कोई गुंजाइश न रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) भी पूरी तरह सतर्क हो गई है। बीकेटीसी ने स्पष्ट किया है कि चढ़ावे की पारदर्शिता और लेखा-जोखा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निर्देश पर मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) सोहन सिंह रांगड़ ने मंदिर समिति के सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें दान पेटियों, चढ़ावे की गिनती, लेखा-खजाना, पूजा काउंटर और विश्रामगृहों में तैनात कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीईओ ने निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जा रहे नकद दान, आभूषण और अन्य भेंट सामग्री का पूरी पारदर्शिता के साथ रिकॉर्ड रखा जाए। प्रत्येक चरण की निगरानी सुनिश्चित की जाए और किसी भी तरह की अनियमितता या शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन दिनों चारधाम यात्रा के चलते प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंदिरों में चढ़ावे और दान की मात्रा भी लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए समिति ने निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद समिति ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बदरीनाथ, केदारनाथ सहित सभी अधीनस्थ मंदिरों में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चढ़ावे की निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही दान सामग्री के संग्रह, गिनती और लेखा प्रक्रिया को समिति का कहना है कि श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास सर्वोपरि है। ऐसे में चढ़ावे से जुड़ी पूरी व्यवस्था को सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रहे और किसी भी प्रकार की अनियमितता की कोई गुंजाइश न रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉