Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

ध्वनि प्रदूषण को लेकर पुलिस का अभियान जारी, सार्वजनिक और धार्मिक स्थानों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों पर सख्त कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  ध्वनि प्रदूषण को लेकर पुलिस का बड़ा अभियान जारी है। जिलेभर में सार्वजनिक, धार्मिक स्थानों में तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों पर सख्त कार्यवाही जारी है। नियमों के उल्लंघन पर भारी मात्रा में उच्च तीव्रता वाले ध्वनि विस्तार यंत्र सीज हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सर्वोच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय तथा पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में उच्च तीव्रता वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर, एम्पलीफायर आदि) के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और उसके शिशु की मौत, जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
Ad

एसपी क्राइम, एसपी सिटी के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों, आवासीय क्षेत्रों, वाणिज्यिक क्षेत्रों, औद्योगिक क्षेत्रों तथा साइलेंट जोन में ध्वनि विस्तार वाले यंत्रों के उपयोग की गहन जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

अभियान के दौरान निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में लाउडस्पीकर, एम्पलीफायर एवं अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों को हटाकर सीज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कार के नीचे नवजात को बेसहारा छोड़ा, लोगों की सतर्कता से बच्ची समय पर पहुंची अस्पताल, घटना ने खड़े किये कई सवाल

नैनीताल पुलिस संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थानों को ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों, न्यायालयों के आदेशों तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए जागरूक भी कर रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति या निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक तीव्रता पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम, ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम तथा अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉