Medical
उत्तराखण्ड

सड़क हादसा: ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई, पिछले टायर के नीचे आने से सोनीपत निवासी बाप-बेटे और भांजे की मौत

ADVERTISEMENTS Ad

मुजफ्फरनगर:-  दिल्ली-देहरादून मार्ग पर छपार में सड़क हादसे में सोनीपत निवासी 35 वर्षीय संदीप, उसके 11 वर्षीय बेटे वंश और 22 वर्षीय भांजे नरेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा है।

ADVERTISEMENTS Ad

हरियाणा के सोनीपत निवासी नाई का काम करने वाला संदीप, अपने बेटे व भांजे के साथ बाइक पर सवार होकर हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहा था। पानीपत-खटीमा हाईवे से होते हुए छपार क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिसौना कट के पास एक ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक पर बंधे बैग के कारण अनियंत्रित होकर बाइक ट्रक के अगले टायर से टकरा गई।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे बाइक सवार तीनों लोग ट्रक के पिछले टायर के नीचे जा गिरे और तीनों की मौत हो गई। एसपी देहात अक्षय संजय महादीक ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

सोनीपत के रामपुर से सैलून संचालक संदीप अपने बेटे और भांजे के साथ बाइक पर सवार होकर हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए निकला। संदीप अक्सर हरिद्वार जाता रहता था। गर्मी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या भी घाट पर पहुंचती है, ऐसे में मकसद कक्षा छह में पढ़ने वाले बेटे को नई जिंदगी से रूबरू कराने का मन में रहा। छपार के नजदीक हादसे ने परिवार को हमेशा के लिए गम दे दिया। हाईवे पर ओवरटेक के दौरान भूल से सफर हमेशा के लिए थम गया। संदीप के परिवार में बेटे वंश के अलावा पत्नी और तीन छोटी बेटियां कुशू, अक्कू व जिया हैं। उसके दो भाई हैं। वह गंगा स्नान के साथ बेटे को हरिद्वार में काम करने के तौर-तरीके सिखाने के लिए लेकर जा रहा था।
हादसे की जानकारी पाकर एसपी देहात अक्षय संजय महादीक ने सीओ यातायात रविंद्र कुमार, सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा के साथ मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया जबकि चालक भाग गया। पुलिस ने बताया कि तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

एसपी देहात अक्षय संजय महादीक ने सीओ यातायात रविंद्र कुमार, सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा के साथ मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। तीनों शवों को मोर्चरी में भिजवा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉