Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती उत्सव की तैयारियां जोरों पर, पीएम नरेंद्र मोदी देंगे 10 करोड़ की सौगात

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव को यादगार बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। नौ नवंबर को देहरादून के एफआरआई मैदान में होने वाले इस ऐतिहासिक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड को करोड़ों की सौगात देंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके लिए नियोजन विभाग सभी विभागों की परियोजनाओं की स्क्रीनिंग और समीक्षा में जुटा है, ताकि धरातल पर उतरने वाली योजनाओं को समारोह में शामिल किया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

सचिव मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर प्रदेश को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे।प्रदेश सरकार की मंशा है कि यह समारोह राज्य की 25 साल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए ‘नए उत्तराखंड’ के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉