Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की मौत, एक घायल, मृतकों में दो यात्री आंध्र प्रदेश से और चार महाराष्ट्र से

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गंगनानी के पास एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल है।
प्जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर एरो ट्रिंक प्राइवेट कंपनी का था, जिसमें कुल सात लोग सवार थे। इनमें पांच महिलाएं, दो पुरुष और एक पायलट शामिल थे। मृतकों में दो यात्री आंध्र प्रदेश से और चार महाराष्ट्र से बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, शहरों के मास्टर प्लान को विशेष महत्व, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ad

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं और घटनास्थल पर पहुंचते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि हादसा दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में हुआ, जिससे राहत व बचाव कार्यों में बाधाएं आ रही हैं। फिर भी टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबे से शवों को बाहर निकाल लिया है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया तकनीकी खराबी या खराब मौसम को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। घटना को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है और राज्य सरकार की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉