Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नाैकुचियाताल के शिलौटी गांव में घास काटने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला, घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर मिला शव, क्षेत्र में दहशत का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

नौकुचियाताल के शिलौटी गांव में सोमवार की शाम घास काटने गयी महिला को गुलदार ने मार दिया। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे‌‌ और वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों ने महिला की खोज शुरू की। देर शाम महिला का शव घटना स्थल से करीब चार-पांच सौ मीटर दूर मिला। गुलदार उसे घसीटकर दूर तक ले गया था। घटना स्थल से महिला के कपड़े, दरांती व खून के निशान मिले। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को शिलौटी निवासी लीला देवी (55) पत्नी नरोत्तम व एक अन्य महिला जंगल में घास काटने गयी थी। वहां पहले से ही घात लगाये बैठे गुलदार ने लीला देवी पर हमला कर दिया, घटना करीब चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है। महिला के साथ गयी महिला ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोज की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। घटना के कुछ दूरी पर कपड़े, बाल, दरांती आदि मिले, साथ ही खून के निशान भी मिले। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों के साथ महिला को ढूंढने के लिए सर्च अभियान शुरू किया। काफ़ी देर बाद महिला का शव घटनास्थल से करीब चार-पांच सौ मीटर दूर मिला। इस दौरान घटना स्थल पर वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी, एसओ विमल मिश्रा समेत वन विभाग की टीम समेत मनोज भट्ट, दिनेश सांगुड़ी, नितेश बिष्ट, विशन पोखरिया भुवन भट्ट व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉