Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ने परिजनों के अनुरोध पर बीएसएनएल सेवानिवृत्त धर्मशक्तू की देह सुशीला तिवारी कॉलेज प्रबंधन को दान दिए जाने की दी अनुमति, तत्काल जारी किए आदेश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  बीएसएनएल के एसडीओ पद से सेवानिवृत कमलुवागंजा निवासी पुरमल सिंह धर्मशक्तू का रविवार को निधन हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

मूल रूप से मुनस्यारी टिमटिया गांव के रहने वाले धर्मशक्तू अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं । उनके पुत्र कार्तिकेय सिंह पिता की इच्छा के अनुरूप उनकी देह को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को शैक्षणिक/अनुसंधान कार्य के लिए देना चाह रहे थे। लेकिन कागजात पूरे नहीं होने के चलते परिजन इस मामले को लेकर देर सायं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मिले।

जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए तुरंत आदेश जारी करते हुए देह को निशुल्क दान करने की अनुमति देते हुए, मेडिकल कालेज प्रबंधन को आवश्यक निर्देश जारी किए। राजकीय मेडिकल कॉलेज ने उनकी देह को शैक्षणिक व अनुसंधान कार्य के लिए ले लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉