Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख रुपए की ठगी, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी तरह का एक मामला सामने आ रहा है, जिसमें नौकरी के लिए विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति ने पीड़ित से चार लाख रुपये की ठगी कर दी। आरोपित ने पीड़ित के साथ अनुबंध भी किया था यदि वह विदेश में नौकरी नहीं दिला पाया तो पूरी धनराशि वापस दिला देगा,  लेकिन पीड़ित को धनराशि वापस नहीं की गयी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मामले में रायपुर थाने में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता रवि रावत निवासी एन्क्लेव रायपुर ने बताया कि सुबोध भट्ट निवासी सैनिक कालोनी बालावाला ने उन्हें बताया कि उनकी ओवरसीज कंसल्टेंसी की फर्म पंजीकृत है और फर्म के माध्यम से वह युवाओं को विदेश में नौकरी दिलवाने का कार्य करते हैं। विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर उसने चार लाख रुपये मांगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बेरोजगार था और परिवार में वित्तीय स्थिति खराब होने के चलते उसने मित्रों व परिचितों से उधार लेकर 28 मार्च 2024 को चार लाख रुपये दिए। साथ ही एक अनुबंध किया कि छह माह के अंदर विदेश में रोजगार दिया जाएगा।रवि रावत ने बताया कि छह माह व्यतीत हो जाने पर जब आरोपित ने विदेश भेजने की कार्यवाही नहीं की तो संपर्क करने पर सुबोध भट्ट ने सात नवंबर 2024 को बताया कि ढाई माह के अंदर विदेश भेज देगा। लेकिन इसके बाद भी उसे विदेश नहीं भेजा गया। रकम वापस मांगी गई तो उसने पूरी तरह से मना कर दिया। इस मामले में रायपुर थाना पुलिस ने सुबोध भट्ट के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी की मां ने अपने पति और उसके दोस्त पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉