Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के 9 जिलों में बारिश के आसार, पर्वतीय जिलों में तेज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  प्रदेश में रविवार को नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, देहरादून, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी बरसात के आसार हैं। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बारिश होने की संभावना है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र ने 6 जुलाई को उधम सिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। इसके साथ ही पहाड़ी जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

7 जुलाई को भी देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट है। उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने के बाद मौसम का मिजाज बदला रहेगा, लेकिन बारिश रुकने के बाद उमस भरी गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा ।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार को देहरादून में सुबह के समय कहीं धूप निकली तो कहीं बादल छाए रहे। कहीं पर बारिश हुई तो कहीं उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। इसी तरह से दिन के समय भी कुछ इलाकों में बारिश होने से गर्मी से राहत मिली, लेकिन अधिकांश जगह पर धूप निकलने के चलते गर्मी ने परेशान किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान

कल शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम तापमान 24. 8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 37.0 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉