Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जश्न में जुर्म नहीं: दीपावली पर्व को लेकर एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देशों के बाद मुखानी पुलिस ने 4 जुआरी दबोचे, 37,500 रुपए नकद बरामद

हल्द्वानी:- एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध नशा तस्करों एवं सार्वजनिक जगहों पर जुआ खेलने  वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

     एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष थाना मुखानी दिनेश चंद जोशी  के नेतृत्व में थाना मुखानी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13 अक्टूबर को   बिठौरिया नंबर 1 गैर वैशाली से सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले  4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही बस 100 मीटर गहरे गधेरे में गिरी, आठ यात्रियों की मौत, कई घायल, बस में लगभग 35 यात्री थे सवार
Ad

गिरफ्तार किए गए लोगों में दिनेश बिष्ट पुत्र गोविंद सिंह बिष्ट, विपिन चंद्र कांडपाल पुत्र स्वर्गीय गोविंद बल्लभ कांडपाल  नियर चोफला थाना मुखानी नैनीताल, देवेंद्र सिंह पुत्र सुबोध कुमार निवासी गैस गोदाम रोड भूमिया मंदिर के पास थाना मुखानी, हरिश्चंद्र तिवारी पुत्र भोला दत्त तिवारी निवासी तिवारी कॉलोनी  थाना मुखानी के कब्जे से फड़ में से 52 पत्ते ताश व नकदी 37500 रुपए नकद बरामद हुए। पकड़े गए व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना मुखानी  में धारा 13 सार्वजनिक  जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैl

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत, कार चालक मौके से फरार
Ad

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र चंद प्रभारी चौकी आरटीओ,कांस्टेबल सुरेश देवडी, कांस्टेबल बलवंत सिंह, कांस्टेबल रोहित आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉