Medical
उत्तराखण्डखेल/मनोरंजननैनीताल

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को लेकर की समीक्षा, प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने 38 वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर समीक्षा की, उन्होंने खेल विभाग द्वारा चयनित इवेंट मैनेजमेंट कंपनी, निर्माण कार्यों की कार्यदाई संस्था तथा खिलाड़ियों के आवास, परिवहन और भोजन हेतु चिन्हित थॉमस कुक कंपनी के प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में निर्माण कार्यों के सिविल वर्क इलेक्ट्रिसिटी वर्क के कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश देते हुए शहर में राष्ट्रीय खेलों के प्रति व्यापक जागरूकता बनाने के लिए कट आउटस, होर्डिंग, वॉल पेंटिंग आदि कार्यों पर जोर दिया। रविवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर संबंधित कंपनियों और विभागों के नोडल अधिकारियों की बैठक करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में विभिन्न फिनिशिंग के कार्य पूरे किए जाने की समीक्षा करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्टेडियम के कार्यों की दैनिक निगरानी हेतु डिप्टी कलेक्टर नवाज़िश खलीक को गौलापार स्टेडियम में तैनात रहने हेतु नियुक्त किया, उन्होंने उपजिलाधिकारी तुषार सैनी को निर्देश दिए कि थॉमस कुक कंपनी द्वारा चयनित सभी होटल की लिस्ट लेकर उनका भौतिक सत्यापन कर लें, मेहमान और खिलाड़ियों के आवागमन और उनके ठहरने की समुचित व्यवस्था हेतु तुषार सैनी को कंपनी के प्रतिनिधियों से समन्वय करने हेतु नामित किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad

इसके अलावा शहर में साफ सफाई किए जाने और ट्राईथलॉन इवेंट के मार्ग पर ब्रांडिंग के लिए विभिन्न स्थानों को चिन्हित करते हुए कटआउट और फ्लेक्स के कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए, इसके अलावा स्थानों पर हाई मास्ट लाइट्स स्थापित कर उनके परीक्षण के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने जरूरतमंद परिवारों के संग मनाई दिवाली, गरीब परिवारों को दीपावली की सामग्री भेंट की, बाँटी खुशियाँ
Ad

बैठक में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, उप नगर आयुक्त तुषार सैनी, एसडीएम नवाजिश खालिक, उप खेल निदेशक रशिका सिद्दीक़ी और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉