Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हादसा: भवाली रोड पर बोल्डर की चपेट में आया स्कूटी सवार, युवक की मौके पर ही मौत, युवती घायल

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  भवाली रोड पर कैलाखान के पास आज बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से अचानक गिरे बोल्डरों की चपेट में आई स्कूटी पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी युवती घायल हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है, वहीं घायल युवती का उपचार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान श्यामखेत भवाली निवासी 33 वर्षीय रमेश चंद्र आर्य पुत्र गिरीश चंद्र आर्य के रूप में हुई है। वह अपनी साली सपना को इलाज कराने बुधवार को नैनीताल लाए थे। बीडी पांडे अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने की वजह से दोनों को बिना जांच कराए ही लौटना पड़ा था। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुरा हाल है।  मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉