Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

विधायक बेहड़ के पुत्र पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा: किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं- सौरभ ने खुद साजिश के तहत दिया था हमले को अंजाम

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर/किच्छाः – विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र सौरभ पर हुए  हमले के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि सौरभ पर हुआ हमला किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं कराया बल्कि खुद सौरभ ने साजिश के तहत इस हमले को अंजाम दिलवाया था।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, बाजार में लेन-देन से जुड़ी परेशानियों और राजनीतिक रूप से सुर्खियों में आने की मंशा के चलते इस पूरी साजिश रची थी। मामले की  पड़ताल के बाद पुलिस ने सौरभ के करीबी दोस्त इन्द्र समेत उसके तीन अन्य दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने हमला कराने में उसकी मदद की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

राजनीतिक गलियारों में मामले को लेकर चर्चा तेज

ADVERTISEMENTS Ad

इस सनसनीखेज खुलासे के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। राजनीतिक गलियारों में भी इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस बैकफुट पर नजर आ रही है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे को लेकर हमलावर रुख अपनाने की तैयारी कर रहा है।

अस्पताल से घर लौटे विधायक और उनके पुत्र

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

पूरे मामले का सच सामने आने के बाद विधायक तिलक राज बेहड़ अपने पुत्र सौरभ को अस्पताल से घर लेकर चले गए हैं। इस कदम को लेकर भी राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

पुलिस की कार्रवाई रहेगी जारी

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच पूरी कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने दोपहर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का औपचारिक खुलासा करने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉