Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

बर्ड फ्लू को लेकर नैनीताल जिले में अलर्ट जारी, 14 अगस्त से एक सप्ताह तक कुक्कुट पक्षी, मांस और अंडे पर पूर्ण प्रतिबंध

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- उत्तर प्रदेश और ऊधमसिंहनगर में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद नैनीताल जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में  आयोजित आपात बैठक में जिले में संक्रमण की रोकथाम हेतु कई अहम निर्णय लिए गए।
निर्णयों के अनुसार 14 अगस्त से एक सप्ताह तक जिले में उत्तर प्रदेश और ऊधमसिंहनगर से किसी भी प्रकार के कुक्कुट पक्षी, अंडे और कुक्कुट मांस के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। स्थिति के आधार पर इस अवधि की समीक्षा की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को संवेदनशील क्षेत्रों, पोल्ट्री फार्मों और जलाशयों में सघन निगरानी और सैंपलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसकी रिपोर्ट प्रतिदिन जिला प्रशासन को दी जाएगी। पुलिस और परिवहन विभाग सीमाओं पर चेक पोस्ट बनाकर प्रतिबंधित सामग्री की एंट्री रोकेंगे।
  सभी पोल्ट्री फार्म संचालकों को बायो-सिक्योरिटी उपाय—नियमित कीटाणुशोधन, सीमित बाहरी प्रवेश, सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग और मृत पक्षियों का सुरक्षित निस्तारण—अनिवार्य रूप से लागू करने होंगे। उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। वन विभाग जलाशयों, जल स्रोतों और पक्षी विहारों में निगरानी रखेगा, जबकि नगर निकाय और जिला पंचायत पोल्ट्री बाजारों, स्लॉटर हाउसों और आसपास सफाई व जीवाणुनाशक छिड़काव सुनिश्चित करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad

प्रशासन ने जनता से अफवाहों से बचने, केवल सरकारी सूचना पर भरोसा करने और इस अवधि में अधपके चिकन व अंडे का सेवन न करने की अपील की है। बैठक में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य, नगर निगम, लोनिवि और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉