Medical
राष्ट्रीय

हथियारबंद बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से 6 लाख से अधिक के आभूषण और नकदी लूटी, संदिग्धों की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

  बदायूं जिले के सहसवान क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक सर्राफा व्यवसायी से छह लाख रुपए से अधिक के नकदी और आभूषण लूट लिये।
पुलिस ने बताया कि सर्राफा व्यवसायी चंदन माहेश्वरी विल्सनगंज बाजार में रोजाना की तरह सोमवार शाम को अपनी दुकान बंद करके स्कूटी से अपने घर लौट रहा था लेकिन रास्ते में मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचे दिखाकर एक बदमाश ने उससे स्कूटी की चाबी छीन ली। उसने बताया कि बदमाशों ने स्कूटी की डिग्गी खोलकर उसमें रखी लगभग तीन लाख रुपए की नकदी और करीब इतने ही मूल्य के आभूषण लूट लिये।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने बताया कि लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी को जान से मार देने की धमकी की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और प्राथमिकी दर्ज कर ल व्यवसायी के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी  है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉